कैथल : क्षेत्र के गांव सेगा से अपहरण की गई लड़की का शुरुआत में लगने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह तितरम मोड़ के नजदीक अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने थाना में पहुंचकर भी हंगामा किया। जाम लगाने वालों में महिलाओं की तादाद अधिक थी। सूचना पाकर डीएसपी सज्जन कुमार मौका पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम लगा रही महिलाओं का कहना था कि कैथल के गांव सेगा में मंदिर जा रही युवती का चार युवकों ने अपहरण कर लिया। युवक रविवार देर शाम युवती को जबरदस्ती कार में उठाकर ले गए थे। ग्रामीणों ने वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर तो पहुंची थी, लेकिन अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जानबूझकर आरोपी युवकों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिससे गांव के लोगों में रोष है। उन्होंने लड़की को बरामद करने के लिए सोमवार को भी जाम लगाया था। जिसका कोई असर नहीं हुआ। अब गांव के लोग मंगलवार को भी लड़की को बरामद करने के लिए सड़कों पर पहुंचे हैं। अगर जल्द ही लड़की को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गांव के लोग दोबारा सड़कों पर आकर अनिश्चित काल के लिए बैठ जाएंगे।
लड़की के ब्यान पर ही होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
बताया जाता है कि अपहृत युवती ने कुछ समय पहले एक युवक से मंदिर में शादी की थी। उस समय परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। तब उसने अदालत में बयान दिए थे कि वह अपनी मर्जी से अपने माता पिता के साथ रहना चाहती है। उसी समय से वह परिजनों के साथ गांव में रह रही थी। इसके बाद यह अपहरण की घटना घट गई। कलायत के डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस लड़की को बरामद करने के नजदीक पहुंच गई है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। लड़की को बरामद करने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत में लड़की क्या बयान देती है। लड़कों की गिरफ्तारी इस बात पर निर्भर करती है। अगर लड़की अदालत में बयान देती है कि इसे जबरदस्ती उठाकर ले जाया गया था तो लड़कों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यही बात उन्होंने गांव वालों को समझाई है। बहुत जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।