spot_img

Kaithal : पीएनबी में एक करोड़ 70 लाख रुपए का घोटाला करने वाला कैशियर गिरफ्तार

23 ग्रामीणों के खाते में की हेरा फेरी, सभी ने करवाई एफ आई आर दर्ज

कैथल : गांव नौच के पंजाब नेशनल बैंक में एक करोड़ 70 लाख रुपए का घोटाला करने वाले कैशियर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी तक कैशियर से गबन के रुपयों की रिकवरी नहीं। रिकवरी के लिए पुलिस ने अदालत से कैशियर का रिमांड मांगा है। मंगलवार दोपहर को सीआईए वन में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी हेड क्वार्टर विवेक चौधरी ने यह जानकारी दी।

डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि गांव नौच के बैंक में रामवीर तीन पत्ती और ऑनलाइन गेम का शौकीन है। उसने लोगों से बैंक में जमा करवाया गया पैसा इन्हीं खेलों में लगाकर उड़ा दिया। ड्रीम11 और तीन पत्ती जैसे गेम में वे अब तक 50 लाख रुपए से ज्यादा हार चुका है। इस वारदात में उसके साथ बैंक के और कौन-कौन लोग शामिल है पुलिस इसकी जांच कर रही है। गांव के 23 लोगों के साथ उसने हेराफेरी की। जिनमें महिलाएं भी शामिल है। फिलहाल बैंक के खाते संभाले जा रहे हैं। फ्रॉड की रकम बढ़ भी सकती है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार शिकायत अनुसार 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक की नौच शाखा के एक ग्राहक सुरेश कुमार बैंक में आया और बैंक के कैशियर रामबीर से बेलेंस के बारे पूछा। खुद रामबीर ने उसे बताया कि बैंक का सरवर काम नही कर रहा और मैं आपको कुछ समय बाद फोन पर आपके बेलेंस के बारे में बता दूंगा। सुरेश कुमार ने 21 अप्रैल को 1.50 लाख रुपए जमा करवाए थे। कैशियर रामबीर ने उस समय सुरेश को बताया कि सरवर काम नही कर रहा है। जितनी जल्दी हो सकें आपकी राशि आपके खाते में जमा हो जाएगी।

रामबीर के आश्वासन पर सुरेश कुमार घर चला गया। 24 अप्रैल को सुरेश ने बैंक में आकर रामबीर से कहा कि उसका पैसा कहा है तो सुबह 11 बजे तुंरत रामबीर बैंक से निकल गया तथा भाग गया। इस बारे ग्राहक सुरेश ने सीनियर मनैजर धर्मपाल को लिखित शिकायत दी। उसकी जांच पर पाया कि बहुत से ग्राहकों का पैसा उनके खाते से गायब है। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।

Explore our articles