spot_img

Kaithal : सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कमाई का लालच देकर 77 हजार रुपए ठगे

कैथल : राजौंद के एक युवक से सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने 77 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में राजौंद के वार्ड नंबर 8 निवासी राजवीर ने कहा है कि 2 फरवरी को रात के 12:00 बजे उसके लड़के के पास सोशल मीडिया ऐप से फोन पर एक मैसेज आया। उस मैसेज में उसके लड़के को पार्ट टाइम जॉब के लिए कहा गया और साथ में सैलरी देने की बात हुई। यह कोई काम नहीं था बल्कि उसके लड़के को फसाने के लिए बिछाया गया जाल था। साइबर ठगों ने पहले दिन उसके लड़के को बोनस के तौर पर 895 ट्रांसफर किए। फिर अगली सुबह उनका दोबारा मैसेज आया और अपना अगला कदम बढ़ाने के लिए कहा। उसके लड़के ने तुरंत काम के लिए हां कर दी। यह वह समय था जब उन्होंने अपने शिकार को दाना डाल और जाल में फसाया। वह बोले कि पहले 1000 रूपए जमा करें और अपना कार्य करके भेज दें। जमा राशि के साथ उसे दिन की जितनी भी कमाई 6 से 7 हजार रुपए होगी वह उसको मिलकर उनके खाते में ट्रांसफर कर देंगे। समय बीतता गया और उसके लड़के का विश्वास उन्होंने जीत लिया। इस तरह वह अपनी चाल में कामयाब रहे।

उसे दिन की कमाई 7 हजार रुपए थी और हमने जमा करवाए थे 10 हजार रुपए। उन्होंने कुल मिलाकर 17 हजार रुपए हमारे खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने पहले 10 हजार रुपए और बाद में 20 हजार रुपए पेमेंट जमा करवाई। इस तरह उसके लड़के ने उनको 77 हजार ररुपए इसी तरीके से ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने बाद में उनके जमा करवाए गए रुपए लौटाने से मना कर दिया और 77 हजार रुपए ठग लिए। जांच अधिकारी एएसआई भान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles