spot_img

Jodhpur : वकीलों की हड़ताल पर हाईकोर्ट का नोटिस

Jodhpur: High Court notice on lawyers' strike

जोधपुर :(Jodhpur) राजस्थान में चल रही वकीलों की हड़ताल का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। गुरुवार को जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट की स्पेशल डिवीजनल बेंच ने सुनवाई की। बेंच के कार्यवाहक चीफ जस्टिस एम एम श्रीवास्तव व जस्टिस विजय विश्नोई ने राज्य भर के सभी बार संघ को नोटिस जारी किया। साथ ही, इन संघ के अध्यक्ष व सचिवों से 21 मार्च तक शपथ पत्र मांगा है।नोटिस में लिखा है कि उन्होंने किस कारणवश हड़ताल की है और क्यों नहीं उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। अब इस मामले में 21 मार्च को अगली सुनवाई होगी। इधर, प्रदेशभर के वकील ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ को लेकर 13 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे।18 फरवरी को जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में वकील जुगराज चौहान की बीच रास्ते चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी के बाद जोधपुर के वकील हड़ताल पर चले गए थे। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाने की मांग करने लगे।धीरे-धीरे इस एक्ट के समर्थन में प्रदेश के अन्य वकील भी उतर गए।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles