spot_img

Jind : कनाडा भेजने के नाम पर जींद के दो युवकों से ठगे पचास लाख

जींद : कनाडा भेजने के नाम पर 50 लाख 75 हजार रुपये हडपने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव रिटोली निवासी सतीश की पत्नी रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चूरु (राजस्थान) के गांव भनीन में गुरु जोतराम जी के मंदिर में जाती है। यहां कमेटी का प्रधान रोहिणी दिल्ली निवासी जगबीर दहिया है।

मंदिर में आने-जाने के कारण उसकी जगबीर दहिया से अच्छी जान पहचान रही है। उसने उसके बेटे विशाल तथा आशीष को कनाडा में सेटल करवाने को लेकर 52 लाख रुपये डील की। यह राशि उसने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच कर जुटाई 23 सितंबर 2022 को जगबीर की पत्नी अन्नू दहिया ने उन्हें जैन नगर कराला (दिल्ली) निवासी क्रिस्टीना तथा उसके पति जॉर्ज से मिलवाया।

दोनों ने शीघ्र ही उसके बच्चों को कनाडा भेजने की बात कही और 10 लाख रुपए तथा बच्चों के पासपोर्ट उन्हें दे दिए। क्रिस्टीना तथा जॉर्ज ने 17 अक्टूबर 2022 को आशीष तथा विशाल के चंडीगढ़ में फिंगर प्रिंट करवाए। जिसके बाद जगबीर दहिया ने फोन कर उन्हें बताया कि दोनों बच्चों का विदेश भेजने का कार्य पूरा हो चुका है। 10 नवंबर 2022 को आरोपितों को 31 लाख रुपए और दे दिए गए। 14 नवंबर 2022 को सात लाख 75 हजार की राशि भी आरोपितों को दे दी गई। हर बार नया बहाने बनाते रहने के चलते उसे उनकी बातों पर शक हुआ। जब उसने जांच की तो पाया कि उनके बच्चों का वीजा फर्जी है। जब उन्होंने आरोपितों पर राशि वापस लौटाने के लिए कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने रानी की शिकायत पर रोहिणी दिल्ली निवासी अनु दहिया, जैन नगर कराला दिल्ली निवासी क्रिस्टीना तथा उसके पति जॉर्ज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles