spot_img

Jind : बुलेट बाइक में पटाखे बजाने वालों पर पुलिस की तेज नजर

जींद : युवाओं को बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने का शगल भारी पड़ सकती है। बुलेट में पटाखे बजाते हुए पकड़े जाने पर मोटा जुर्माना होगा। वहीं ऐसे दुकानदार, मिस्त्री जो बुलेट मोटरसाइकिल पर साइलेंसर बदले का काम करते हैं। उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस प्रशासन ने ऐसे बुलेट बाइक मालिकों को पहले दो दिन का समय दिया जाए, ताकि वे अपने बुलेट बाइक का साइलेंसर बदलवा सकें।

बुलेट बाईक पर साइलेंसर वही होना चाहिए, जो कंपनी द्वारा सार्टिफाइड है। अन्यथा किसी को नहीं बख्शा जाएगा। चाहे वह नेता का बेटा हो या किसी अधिकारी का। एसपी सुमित कुमार ने सभी थाना, चौकी और ट्रैफिक प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि बुलेट बाइक पर घूम कर हुडदंग मचाने वाले युवकों पर सख्ती की जाएगी। ऐसे दुकानदार, मिस्त्री जो बुलेट मोटरसाइकिल पर साइलेंसर बदले का काम करते हंै वो पुलिस की राडार पर हैं। लगातार पुलिस ऐसे दुकानदारों पर नजर रखे हुए हैं। साइलेंसर बदलते पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी दुकानों को चिन्हित किया जाएगा जिन पर बुलेट मोटरसाइकिल को मोडिफाई अथवा उसका साइलेंसर आदि बदला जाता है।

एसपी सुमित कुमार ने कहा कि बुलेट बाइक मालिक के पास साइलेंसर बदलवाने का दो दिन का समय है। वे अपने बुलेट बाइक का साइलेंसर बदलवा लें। बुलेट बाईक पर साइलेंसर वही होना चाहिए, जो कंपनी द्वारा सार्टिफाइड है। अगर कोई दुकानदार साइलेंसर बदलता मिलता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles