spot_img

Jind: कनाडा में पक्की नागरिकता दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगे

जींद: (Jind) कनाडा मे रह रहे रिश्तेदार का एजेंट बन पक्की नागरिकता का झांसा दे छह लाख रुपये का चूना लगाने पर साइबर थाना पुलिस (cyber police station) ने शुक्रवार को पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निम्नाबाद निवासी कुलविंद्र ने साइबर थाना को दी शिकायत मे बताया की उसके ससुर गांव खतौली जिला पटियाला पंजाब निवासी गुरूचरण सिंह ने फोन पर बताया था कि उसकी साली का लड़का जुझार सिह कनाडा में रह रहा है। वहां की पक्की नागरिकता के लिए उसे छह लाख रुपये की जरूरत है। उसके ससुर गुरूचरण ने उसका मोबाइल नंबर दे दिया। कुछ समय के बाद उसके मोबाइल पर व्हाट्सअप कॉल आई और बताया कि वह जुझार सिंह का एजेंट बोल रहा है।

जिसे पक्की नागरिकता के लिए छह लाख रुपये की जरूरत है। राशि को पीएनबी के दिए गए खाते में डाल दो। जिस पर उसने दिए गए खाते में छह लाख रुपये डाल दिए। कुछ समय के बाद पता चला की किसी व्यक्ति ने रिश्तेदार का एजेंट बन कर छह लाख रुपये की राशि को हडप लिया। जिस नबर से उसके ससुर के पास काल आई उसका कोड कनाडा का था। जिस नंबर से उसके पास काल आई उसका कोड भारतीय था। साइबर थाना पुलिस ने कुलविद्र की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना के जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पोर्टल पर मिली थी। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Explore our articles