spot_img

Jind : सामुहिक दुष्कर्म का आरोपित कोच गिरफ्तार

जींद : सदर थाना क्षेत्र के गांव की थ्रोबॉल खिलाड़ी के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपित कोच कृष्ण को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से दुष्कर्म के दूसरे आरोपितों के बारे में पूछताछ कर रही है।

सदर थाना इलाका की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी साढ़े 14 वर्षीय बेटी गांव जुलानी के निकट गुरूकुल अकेडमी में थ्रोबाल की प्रशिक्षण ले रही है। जहां पर कोच कृष्ण प्रशिक्षण देता है। गत 30 जुलाई को कोच कृष्ण उसकी बेटी को प्रतियोगिता में भाग लेने की बात कह कर नरवाना फर्नीचर की दुकान पर ले गया। जहां आरोपित कृष्ण कोच तथा उसके दोस्त ने उसकी बेटी के साथ गैंग रेप किया। काफी समय तक उसकी बेटी को दुकान में बंधक बना कर रखा गया। फर्नीचर दुकानदार बाहर पहरेदारी करता रहा।

आरोपितों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शाम को बेटी के घर लौटने पर उसकी बदहवास हालात देख पूछताछ की, तो उसने कोच कृष्ण और उसके दोस्त की करतूत के बारे में बताया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर कोच कृष्ण, उसके दोस्त तथा दुकानदार के खिलाफ गैंग रेप समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि आरोपित कोच कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles