spot_img

Jhargram : माओवादी बताकर वसूली करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

झारग्राम : पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में माओवादी बताकर लोगों से कथित तौर पर वसूली करने के लिए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक कारोबारी ने शिकायत दर्ज करायी कि माओवादियों ने उसे धमकी दी और मोटी रकम देने को कहा।

पुलिस ने बताया कि पहले इस मामले के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ करने के बाद बेलपहाड़ी इलाके से सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इन लोगों पर अपने आप को माओवादी बताकर लोगों से वसूली करने का एक गिरोह चलाने का आरोप है। इन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां सात लोगों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि बाकी दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 386 (वसूली) और 34 (साझा मंशा को आगे बढ़ाने में कई लोगों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai : टीएमसी क्षेत्र में ‘हिंद-दी-चादर’ पहल पर विद्यार्थियों में उत्साह उमड़ा

मुंबई : (Mumbai) 'हिंद-दी-चादर' (Hind-Di-Chadar) के नाम से मशहूर श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी (Guru Tegh Bahadur Sahib) की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के मौके...

Explore our articles