spot_img

Jhansi: नगर पालिका व नगर पंचायतों में निर्दलीय प्रत्याशियों की धमक, आधे पर भाजपा की पकड़

झांसी:(Jhansi) नगर निकाय चुनाव (municipal elections) में भाजपा समेत सपा, बसपा, आप सहित अन्य दलों ने नगर निगम से लेकर जिले की नगर पंचायत व नगर पालिका के अध्यक्ष पद समेत पार्षद पद के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। नगर निगम में रिकॉर्ड मतों से भाजपा ने अपना परचम लहराया।

वहीं नगर पंचायत व नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा को अपना कमाल दिखाते हुए अपनी धमक बरकरार रखी। कुल मिलाकर 12 नगर पालिका व नगर पंचायतों में से भाजपा व निर्दलीय आधे आधे पर पकड़ बनाए दिखे। जबकि अन्य दल पटल से गायब हो गए।

मऊरानीपुर नगर पालिका से निर्दलीय शशि श्रीवास ने जीत दर्ज की। हालांकि देर शाम तक यहां पुनर्मतगणना का बवाल मचा रहा। अंत में अपना दल के प्रत्याशी ने अपने हथियार डाल दिए। नगर पंचायत रानीपुर से निर्दलीय मीना विजयी घोषित हुई। मोंठ नगर पंचायत से अध्यक्ष बनी निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गोसाई, गरौठा नगर पंचायत से अरुण कुमार निर्दलीय अध्यक्ष चुने गए। वहां भी पुनर्मतगणना कराई गई थी।

समथर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कंसाना विजयी हुए। बड़ागांव नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी बनी अध्यक्ष। गुरसराय नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह अध्यक्ष बने। टोड़ी फतेहपुर नगर पंचायत से राजेन्द्र कुशवाहा भाजपा की जीत हुई। चिरगांव से संझले राजा भाजपा से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। बरुआसागार से भाजपा प्रत्याशी सुशीला कुशवाहा अध्यक्ष पड़ पर विजयी हुई।

कटेरा नगर पंचायत से धनीराम निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष चुने गए। एरच नगर पंचायत से जयचंद राजपूत निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष चुने गए। जबकि मऊरानीपुर सीट अपना दल एस के खाते में थी और वर्तमान विधायक भी अपना दल एस से है लेकिन यह सीट भी नहीं बच सकी।

Mumbai : मंगलसूत्र को लेकर चर्चा में आईं कंगना

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह मंगलसूत्र पहने नजर...

Explore our articles