spot_img

Jhalawar : झालावाड़ में खुलेगा सॉफ्टबॉल सेंटर

Jhalawar: Softball center will open in Jhalawar

झालावाड़: (Jhalawar) खेलो इंडिया योजना के तहत झालावाड़ में क्रीड़ा परिषद की ओर से साफ्टबॉल का सेंटर जिला खेल स्टेडियम में खोला जाएगा।सेंटर खुलने से झालावाड़ में सॉफ्टबाल के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलेंगे।

भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत प्रदेश में सभी जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रत्येक सेंटर पर एक खेल तय किया है। इन सेंटरों पर इस स्कीम के तहत एक प्रशिक्षक के साथ खेल उपकरण और मैदान के रख-रखाव के व्यय का वहन खेलो इंडिया योजना के तहत होगा। इन केन्द्रों पर पुरुष व महिला खिलाडियों की बराबर संख्या होगी। अगले साठ दिनों में सभी जगह सेंटर खोलने संबंधी काम पूरा कर लिया जाएगा। झालावाड़ में सॉफ्टबॉल सेंटर खुलने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षक की सुविधा मिल सकेगी, इससे वे आगे बढ़ सकेंगे।

खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा ने बताया कि जयपुर से इसकी घोषणा हो चुकी है। ऐसे में झालावाड़ के सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने से उनको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। शर्मा ने बताया कि दोनों समय सॉफ्टबॉल के खिलाड़ी यहां खेलने आ सकेंगे। इसके लिए उनको रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

Explore our articles