spot_img

Jhalawar : शिक्षक के ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश

झालावाड़ : राजकीय उच्च मध्य विद्यालय गिरधरपुरा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत शिक्षक शिवचरण सेन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। शिक्षक की हत्या नाबालिक तीन छात्रों ने की है।इसमें एक छात्र का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि 4 अप्रैल को शिक्षक शिवचरण सेन की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस पर और छात्रों से पुलिस ने अलग-अलग जानकारी जुटाई और घटनास्थल व आसपास के 10 किमी की सीमा में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा बड़ी संख्या में मोबाइल नम्बरों का विश्लेषण किया तो घटना में स्कूल का ही पूर्व छात्र मास्टर माइंड निकला घटना के बाद छात्र कोटा फरार हो गए। इनकी लोकेशन कोटा में आने पर कोटा पुलिस की मदद से तीनों को डिटेन किया। आरोपी छात्र सोशल मीडिया प्लेटफार्म पेज पर विधि से संघर्षरत बालक का शूटर 0009 का स्लोगन था। कम उम्र में ही अपराध की दुनिया के प्रति आकर्षण बना हुआ हैं।

छात्र को डांटना बना हत्या का कारण:-

जांच के दौरान समाने आया कि मास्टर माइंड छात्र का विद्यालय में पढने वाली एक छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग था। इस बात की जानकारी शिक्षक शिवचरण सेन को हुई तो उन्होंने छात्र को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों के सामने डाट फटकार लगाकर विद्यालय में इस प्रकार की हरकते नहीं करने की नसीहत देकर समझाया। और कुछ समय बाद विद्यालय से टीसी भी दे दी थी। तब से ही उसने शिक्षक से बदला लेने की ठान ली थी। वह काफी समय से वारदात के फिराक में था। लेकिन अक्सर शिक्षक शिवचरण सेन अपने साथी शिक्षक की कार से आता जाता था। और घटना के दिन शिक्षक बाइक से आने का मौका देखकर साथियों को सूचना देकर बुलाया और शिक्षक के सीने में चाकू घोंप दिया। उसे मरा हुआ समझ कर उसकी बाइक से भाग गये थे। आरोपी छात्र ने बताया कि उसने बेइज्जती का बदला लेकर उसे सबक सिखाना था।

Explore our articles