spot_img

Jhajjar : केरल स्टोरी-2 देख बेटियों ने लिया जेहादियों से दूर रहने का संकल्प

Jhajjar: Daughters pledge to stay away from Jihadis after watching Kerala Story 2

झज्जर : (Jhajjar) बहादुरगढ़ के एक मल्टिप्लेक्स (multiplex in Bahadurgarh) में मंगलवार को धर्म जागरण मंच के सौजन्य से 335 बहन-बेटियों ने केरल स्टोरी-2 फिल्म (film Kerala Story 2) देखी। फिल्म देखने के बाद इन युवतियों ने कहा कि उन्हें इस फिल्म की कहानी से बहुत अच्छी सीख मिली है और वे जेहादियों से न केवल खुद जागरूक रहेंगी बल्कि दूसरी युवतियों व बेटियों को भी जागरूक रहने के लिए हमेशा प्रयास करती रहेंगी

केरल स्टोरी-2 शो (Kerala Story 2 show) के इंटरवल के समय कई बहनों ने अपने विचार रखे। उन्होंने बेटियों को बताया कि आपके जीवन में माता-पिता और परिवार से ज्यादा ख्याल रखने वाला कोई नहीं हो सकता। यह बेहद चिंता और शर्म की बात है कि जिहादी आपकी मान मर्यादा और असमत को लूट रहे हैं। धर्म जागरण मंच जिला झज्जर (Dharam Jagran Manch, District Jhajjar) के सह संयोजक नीरज वत्स, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहादुरगढ़ के नगर कार्यवाह नागेंद्र लाकड़ा व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अजीत आनंद ने भी जेहादी मानसिकता के बारे बेटियों को जागरूक किया। नीरज वत्स ने साफ शब्दों में कहा कि इन जेहादी मानसिकता के लोगो से मेलजोल व व्यापार बंद करना चाहिए। ये लोग खाने व जूस में थूकते व पेशाब तक करते पाए जाते हैं। आतंकवादी घटनाओं में भी इन्हीं लोगों का हाथ होता हैं।

फिल्म खत्म होने के बाद बहनों ने सभी का बहुत धन्यवाद किया। कई माताओं ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया कि बेटा आप सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हो। नीरज वत्स जी (Neeraj Vats) ने कहा भगवान हमें इतनी शक्ति दे कि हम निरंतर इसी तरह से अपने समाज और अपनी बहनों को जागरते करते रहेें।

सभी बेटियों को फिल्म दिखाने का खर्च हेमंत वत्स, मोंटी, रोहित वर्मा, मुकेश, गौरव सोनी, दीपक सोनी, नरेश भारद्वाज, कमल सैनी, संजीव शर्मा, जतिन बंसल, सुरेंद्र चुघ, अजीत ढाका, डॉ. अजीत आनंद, संतोष, श्रीराम स्पोर्ट्स, परमजीत, राजेश सांखोल, कुलदीप गुप्ता, गणेश, रोहन व नवीन ने वहन किया।

New Delhi : ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद से हटाने पर चर्चा प्रारंभ

नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा में मंगलवार को अध्यक्ष ओम बिरला (Speaker Om Birla) को पद से हटाने को लेकर प्रस्ताव पर चर्चा...

Explore our articles