spot_img

Jerusalem : ईरान के खुफिया प्रमुख की मौत

यरूशलेम : (Jerusalem) इजरायल के हवाई हमले में सोमवार को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps) (आईआरजीसी) खुफिया प्रमुख मजीद खादेमी (Majid Khademi) की मौत हो गई। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इजरायली वायु सेना के हमले में मजीद की मौत की घोषणा की है। ईरान ने भी उनके मारे जाने की पु्ष्टि कर दी है। इजरायल ने ईरानी नेताओं को एक-एक करके खत्म करने की धमकी दी। इजरायल डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मौजूदा हालात पर बैठक के बाद काट्ज ने कहा, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड नागरिकों पर गोलियां चलाते हैं और हम आतंकवादियों के सरगनाओं को खत्म करते हैं। मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के नेता उत्पीड़न की भावना के साथ जी रहे हैं। हम एक-एक करके उनका शिकार करना जारी रखेंगे।

कुछ महीने पहले ही बने थे इंटेलिजेंस चीफ
खादेमी कुछ महीने पहले आईआरजीसी इंटेलिजेंस (IRGC Intelligence Chief) चीफ बने थे। उनके पहले इस पद पर रहे मोहम्मद काजेमी को जून 2025 के युद्ध के दौरान इजरायल ने मार दिया था।इजरायल ने कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की हत्या की है, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई भी शामिल हैं

Explore our articles