spot_img

Jaunpur : हत्या कर दुर्घटना का रूप देने वाले दो गिरफ्तार

जौनपुर : खुटहन थाना अंतर्गत सेठुआपारा गांव में दो हफ्ते पूर्व बाइक से गिरने के बाद बगल तालाब में तैरती लाश पाये जाने के मामले को मृतक की पत्नी महज दुर्घटना मान बैठी थी। लेकिन पुलिस के गले दुर्घटना की बात नहीं उतर रही थी। प्रभारी निरीक्षक ने शव को परिवार वालों की इच्छा के बगैर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को रिपोर्ट में मृत्यु पूर्व चोटें आने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू किया। शनिवार को हत्या में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने कैराडीह मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

बीते 19 जुलाई की रात दरना गांव निवासी 46 वर्षीय राममूरत राजभर अपनी बाइक पर पड़ोसी फूलचंद राजभर को बैठाकर रानीपुर बाजार से वापस घर लौट रहे थे। उक्त गांव के तालाब के पास उनकी बाइक सड़क की पटरी पर गिरी थी। आस पास के लोग बाइक देख उसके चालक की तलाश करने लगे। लोगों ने जब टार्च की रोशनी में तालाब की तरफ देखा तो उसका शव पानी में तैरता पाया गया। उधर भयभीत होकर मृतक का पड़ोसी फूलचंद दूर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को देकर शव बाहर निकाला गया। मृतक की पत्नी सुनीता ने तहरीर देकर कहा कि वह बाइक चलाते समय आंख में कीड़ा चले जाने से असंतुलित होकर तालाब में गिर गये। वह शव का अंतिम संस्कार करने को कहने लगी।

शनिवार को जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि शव की स्थिति देखकर हमें दुर्घटना नहीं लग रहा था। रिपोर्ट में मृत्यु पूर्व चोटें आने के बाद शक यकीन में बदल गया। फूलचंद से पूछताछ की गई तो पहले तो वह हत्यारों से भयभीत होकर बात इधर उधर घुमाने लगा। जब उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तो उसने बताया कि दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तालाब के पास पहुंचे थे कि वहां सेठुआपारा गांव निवासी लक्ष्मी नारायण यादव और इसी गांव के नन्हू खड़े थे। दोनों ने बाइक रोक लिया। जिसको लेकर आपस में कहासुनी होने लगी। तभी दोनों ने धक्का देकर बाइक नीचे गिरा दिया। डंडा से पीटना शुरू कर दिए। पिटाई से राममूरत बेहोश हो गया। हम भी बेहोशी का बहाना कर आंखें बंद कर पड़े रहे। फिर हम दोनों को तालाब में धकेल नन्हे और लक्ष्मी भाग गए। हम तो बाहर निकलकर दूर जाकर खड़े हो गए। भय वश कुछ बोल नहीं पा रहे थे। मौके पर जुटे लोगों ने शव बाहर निकाला। उसके बाद भी दबंगों के भय से हम मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। पुलिस की सतर्कता से आरोपित पकड़े गए। इनके ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

New Delhi : बालाजी वेफर्स में हिस्सेदारी के लिए जनरल अटलांटिक को सीसीआई की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) (CCI) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड (General Atlantic Singapore BWP...

Explore our articles