
सालों से वरुणा नदी पर पुल के अधूरे काम को लेकर भड़के जिला अधिकारी पर
जल्द से जल्द अधूरे कार्यों को पूरा करने का दिया निर्देश
मछली शहर : उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के मछली शहर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद बी.पी.सरोज पत्रकार धर्मेंद्र उपाध्याय के सुपुत्री लाडो के विवाह में शामिल हुए।इस अवसर पर उपस्थित ग्राम वासियों ने अस्पताल, स्कूल,सड़क,वरुणा नदी पर सालों से रुके हुए पुल निर्माण कार्य के विषय में उन्हें अवगत कराया। सांसद ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन कर फटकार लगाते हुए अपने निधी को रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए देने का वादा किया।इस अवसर पर जिला भट्ठा संघ के अध्यक्ष व उद्योगपती मिठाई लाल दुबे,विधायक पत्नी सुरभी पटेल,जिला पंचायत सदस्य वरुण कुमार दुबे,ग्राम प्रधान अशोक मिश्रा,उद्योगपति विनय कुमार सिंह, गायत्री परिवार मुंबई प्रमुख उपेंद्र चौबे, वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार दुबे, साहिल उपाध्याय,अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय, अमन उपाध्याय, डॉ. घनश्याम उपाध्याय, दया उपाध्याय, नितेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


