spot_img

Jaunpur: विधायक का वीडियो वायरल, इस समय भाजपा कमजोर स्थिति में

जौनपुर:(Jaunpur) बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा (BJP MLA Ramesh Chandra Mishra) का शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे खुद भाजपा को कमजोर कहते हुए दिख रहे हैं।

बदलापुर के रमेश चन्द्र मिश्रा वर्ष 2022 में भाजपा की टिकट पर बदलापुर सीट से विधायक चुने गए। वे हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खिया में रहते हैं। शनिवार सुबह से उनका एक वीडियो सार्वजनिक हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में वो खुद कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा इस समय कमजोर स्थिति में है यदि समय रहते ही केंद्रीय नेतृत्व ने अगर ध्यान नहीं दिया तो आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा के लिए संकट खड़ा हो सकता है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को मंथन करना पड़ेगा और अपने एक-एक कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना पड़ेगा।

विधायक द्वारा दिया गया बयान कहीं ना कहीं सरकार पर सवालियां निशान खड़ा कर रहा है। आखिर इसकी क्या वजह हो सकती है। भाजपा विधायक द्वारा समाजवादी पार्टी के लोग मजबूत स्थिति में ऐसा भी कह रहे हैं।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने...

Explore our articles