spot_img

Jaunpur : प्रेमिका को अपशब्द कहने पर की थी दोस्त की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

जौनपुर : (Jaunpur) सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे युवक की गाेली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार काे खुलासा कर दिया है। आराेपित ने इस बात पर दाेस्त काे गाेली मार दी थी कि उसने उसकी प्रेमिका के बारे में अशब्द कहा था। वहीं, परिजनाें ने बेटे की हत्या का आराेप दूसरे युवक पर लगाया। पुलिस ने जब गहनता से छानबीन की ताे दूध का दूध-पानी का पानी हाे गया। पुलिस हत्यारे काे गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह (Additional Superintendent of Police Aatish Kumar Singh) ने मामले का शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि छह जून को सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में दिलीप गौतम की गाेली लगी लाश मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दिलीप के दाेस्त रंजीत निषाद काे गिरफ्तार कर पूछताछ की।

आराेपित ने पुलिस काे बताया कि घटना वाले दिन वह दिलीप के घर गया था। दोनों कमरे में अकेले थे। बातचीत के दौरान दिलीप ने उसकी प्रेमिका पिंकी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। दाेनाें में विवाद हाे गया। इसके बाद उसने दिलीप की गोली मार कर हत्या कर दी थी। आरोपित के निशानदेही पर उसके घर के पास से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर का पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही सिंगरामऊ थानाध्यक्ष को आदेश किया गया है कि पूरी जानकारी कर अग्रिम विधि कार्रवाई करें। इसका आपराधिक इतिहास भी है।

Explore our articles