spot_img

Jashpur/Raipur : जशपुर में यात्री बस पलटी, छह की मौत

Jashpur/Raipur: Passenger bus overturns in Jashpur, killing six

नौ यात्री गंभीर, करडेगा से कुनकुरी जा रही थी बस
जशपुर / रायपुर : (Jashpur/Raipur)
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले (Chhattisgarh’s Jashpur district) में गुरुवार को एक यात्री बस के पलट जाने से गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में एक बच्चे सहित छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि नौ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस करडेगा से कुनकुरी (Kardega to Kunkuri) की ओर जा रही थी और उसमें दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

घटनास्थल पर ही हुईं सभी मौतें
अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय (Chief Minister’s Camp Office) की ओर से घायलों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

Explore our articles