
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामवन में शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सड़क हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार किरेन रिजिजू का काफिला रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था कि इस दौरान उनकी कार एक ट्रक से जा टक्कराई। इस टक्कर में किरेन रिजिजू सहित अन्य भी सुरक्षित हैं और इस दुर्घटना में किरेन रिजिजू को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि कानून मंत्री किरेन रिजिजू जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। बनिहाल के पास एक ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। ट्रक खराब हो गया था और मंत्री की कार रुकने से पहले ही उसमें जा घुसी।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना शाम मरूग इलाके में सीता राम पासी के पास हुई जब वह जम्मू और उधमपुर में दो कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद श्रीनगर जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि कारों में सवार सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और मंत्री को उनके वाहन से बाहर निकाला।


