जम्मू :(Jammu) जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने बुधवार को 17 जून तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में आज सुबह साढ़े आठ बजे तक श्रीनगर में 11.2 एमएम, काजीगुंड में 1.8 एमएम, पहलगाम में 23.4 एमएम , कुपवाड़ा में 1.4 एमएम, कोकरनाग में 1.3 एमएम, गुलमर्ग में 4.6 एमएम , जम्मू में बनिहाल में 0.2 एमएम और बनिहाल में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।
पूर्वानुमान के बारे में उन्होंने कहा कि आज दोपहर और शाम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 15.17 जून के दौरान जम्मू.कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा जम्मू क्षेत्र के कुछ स्थानों जैसे पुंछ, राजौरी, रियासी, सांबा आदि में 15, 16 जून के दौरान मध्यम से भारी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
वहीं श्रीनगर में पिछली रात के 16.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 15.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। काजीगुंड में 13.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 9.8 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में पारा पिछली रात के 15.9, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गुलमर्ग में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में पिछली रात के 27.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 25.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 15.1, बटोटे में 17.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 18.2 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 11.9 डिग्री सेल्सियस त्र नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


