जम्मू :(Jammu) मौसम विभाग ने रविवार को 13 से 17 जून तक जम्मू-कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने 12 जून तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि उन्होंने कहा मुख्य रूप से शाम के समय बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
वहीं श्रीनगर में पिछली रात के 16.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 16.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। काजीगुंड में 14.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 10.3 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 16.0 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 15.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 21.0 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


