spot_img

JAMMU: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद तलाशी अभियान जारी

JAMMU

जम्मू:(JAMMU) सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के निकट संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के एक दिन बाद शुक्रवार को अग्रिम इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों (Officials) ने बताया कि खारी करमारा इलाके में नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे सैनिकों ने बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे दो-तीन संदिग्ध घुसपैठियों की गतिविधि का पता लगाने के लिए गोलीबारी की थी।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने क्षेत्र पर कड़ी नजर रखने के लिए रोशनी पैदा करने वाले गोले छोड़े ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमा पार से आतंकवादियों की कोई आवाजाही न हो।अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles