spot_img

JAMMU : सज्जाद लोन ने अनुच्छेद 370, पीएसए बंदियों पर अपने प्रस्तावों की अस्वीकृति का मुद्दा उठाया

जम्मू : (JAMMU) पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और हंदवाड़ा के विधायक सज्जाद गनी लोन (MLA Sajad Gani Lone) ने मंगलवार को अनुच्छेद 370 पर उनके प्रस्तावों को खारिज किए जाने और जम्मू-कश्मीर के बाहर की जेलों में बंद पीएसए बंदियों को वापस भेजे जाने के बारे में उन्हें सूचित नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया।

जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई सज्जाद लोन ने विधानसभा सचिवालय द्वारा उनके प्रस्तावों को अस्वीकृत किए जाने के बारे में उन्हें सूचित नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। लोन ने कहा कि मुझे मेरे उन प्रस्तावों के बारे में सूचित नहीं किया गया है जिन्हें अस्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के नियम 197 के अनुसार उन्हें इसके बारे में सूचित किया जाना चाहिए।

बाद में अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें (लोन को) उनके प्रस्तावों की स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा।

Yamunanagar : अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की मौत के बाद गहने गायब

यमुनानगर : (Yamunanagar) यमुनानगर के एक निजी अस्पताल (private hospital in Yamunanagar) की कार्यप्रणाली पर उस समय गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया, जब 71 वर्षीय...

Explore our articles