spot_img

Jammu : महाकुंभ के लिए रेलवे कटरा से चलाएगी स्पेशल आरक्षित ट्रेन

जम्मू : (Jammu) रेलवे ने कुम्भ मेले को लेकर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा व फाफामऊ के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रैस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ताकि यात्रियों का आवागमन सुगम हो और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित किया जा सकें। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार ट्रेन संख्या 04603/04604 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-फाफामऊ-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से फाफामऊ के लिए 20 फरवरी को सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर फाफामऊ पहुँचेगी। वापसी दिशा में यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन फाफामऊ से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए 21 फरवरी शाम साढ़े 7 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन शहीद कप्तान तुषार महाजन, जम्मू तवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला छावनी, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ तथा रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव लेगी।

Kathmandu : नेपाल में ओपिनियन पोल का प्रसारण करने वाले कुछ मीडिया संस्थानों को निर्वाचन आयोग की चेतावनी

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के निर्वाचन आयोग ने कुछ प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के ओपिनियन पोल का प्रसारण करने पर आपत्ति जताई है। प्रमुख निर्वाचन...

Explore our articles