spot_img

Jammu: जम्मू-कश्मीर में रात भर बादल छाए रहने से रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई

जम्मू:(Jammu) जम्मू-कश्मीर में रात भर बादल छाए रहने से बुधवार को रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग (Meteorological Department) के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के 5.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात के 4.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात के 0.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 6.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 3.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पिछली रात के 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 13.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 मार्च की शाम से 28 मार्च तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा 29 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अलग.अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा 30 और 31 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर रुक.रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles