spot_img

JAMMU : पुंछ जिले में भूस्खलन में मां-बेटी की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

JAMMU: Mother-daughter killed in landslide in Poonch district, father admitted to hospital

जम्मू:(JAMMU ) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को भूस्खलन के बाद एक घर के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर गिरने से मां और नाबालिग बेटी की मौत हो गयी तथा पिता और भाई घायल हो गए । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि उक्त घटना सुबह पांच बजकर 50 मिनट के आसपास डीकेजी रोड पर बफलियाज के दूनेर इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की 48 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारी के अनुसार, पत्थर गिरने से मकान को काफी नुकसान पहुंचा और चार घायलों को सुरनकोट के उप-जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

उन्होंने बताया कि नसीम अख्तर (35) और उनकी बेटी रूबीना कौसर (12) की इलाज के दौरान मौत हो गई।नसीम के पति मोहम्मद लतीफ (40) को गंभीर हालत में राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।उन्होंने बताया कि दंपत्ति का बेटा बशारत भी हमले में घायल हुआ। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles