spot_img

Jammu: जम्मू-कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई

जम्मू: (Jammu) अगले कुछ दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान (Temperature) में वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 7 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने किसानों से 5 और 6 जून के दौरान कृषि कार्य स्थगित रखने का भी आग्रह किया है।

वहीं श्रीनगर में पिछली रात के 14.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह 10.8 डिग्री सेल्सियस था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह 9.5 डिग्री सेल्सियस था।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह 25.6 डिग्री सेल्सियस था। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 15.8 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

New Delhi : विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हेकिल्स का आईपीओ लॉन्च, 9 तक लगा सकते हैं बोली

नई दिल्ली : (New Delhi) इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हेकिल्स इंटरनेशनल (Victory Electric Vehicles International) का 34.56...

Explore our articles