spot_img

Jammu : पाक अधिकृत कश्मीर के वन क्षेत्र में लगी आग बॉर्डर तक फैली, घुसपैठ की आशंका के चलते सुरक्षाबल अलर्ट

जम्मू : (Jammu) पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के एक वन क्षेत्र में लगी आग भारतीय सीमा तक फैल गई है और आग की आड़ में घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि आग जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास वन क्षेत्र तक फैल गई है। यह आग शुक्रवार देर रात पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में भड़की और मेंढर उपजिला के बालाकोट सेक्टर तक फैल गई है। उन्होंने कहा कि भीषण आग को देखते हुए नियंत्रण रेखा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आग की आड़ में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोई कोशिश न हो। अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सेना के जवान आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Explore our articles