spot_img

Jammu: कश्मीर घाटी में पड़ रही है जबरदस्त ठंड

जम्मू:(Jammu) कश्मीर घाटी में शुक्रवार सुबह घने कोहरे (dense fog) के कारण जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और पूरे क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ी। शुक्रवार की सुबह कश्मीर में पैदल यात्री, मोटर चालक और यहां तक कि पानी की नावें भी कछु की गति से चलीं क्योंकि यहां दृश्यता घटकर केवल कुछ मीटर रह गई। भीषण ठंड ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि फिसलन भरी सड़कें और जमे हुए पेयजल पाइपों ने स्थिति और खराब कर दी है।

मौसम विभाग (minimum temperature) ने कहा कि श्रीनगर शहर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 5.4 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 14.7, कारगिल में माइनस 11.6 और द्रास में माइनस 13.8 रहा। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 8.6, कटरा में 7.8, बटोटे में 4.4. भद्रवाह में 1 और बनिहाल में माइनस 0.8 रहा। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे चिल्लई कलां के नाम से जाना जाता है 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी।

Explore our articles