जम्मू: (Jammu) जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पिछले दो हफ्तों में आठ लोगों को गिरफ्तार करके पीर पंजाल रेंज में बड़े नार्काे-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इसका खुलासा मंगलवार को एडीजीपी जम्मू ने किया।
एडीजीपी जम्मू ने एक ट्वीट में कहा कि राजौरी-पुंछ में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने 44.47 किलो हेरोइन, एक एके 47 राइफल, दो पिस्तौल, आठ ग्रेनेड और 13.2 लाख सहित कुछ हथियार बरामद करके प्रमुख नार्काे-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एडीजीपी ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।बारामुला पुलिस ने मंगलवार को ही उड़ी से नशा तस्करी में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे 1.78 किलो हेरोइन, 69.20 लाख नकदी बरामद की है।


