
जम्मू : (Jammu) जम्मू-कश्मीर के बिश्नाह से एक बेहद ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जो कि 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है जिसकी पहचान अर्जुन लखोत्रा (Arjun Lakhotra) (22) के रूप में हुई है। इसी के चलते आज स्थानील लोगों ने बिश्नाह के तारा चौक पर प्रदर्शन कर आरोपी के लिए फांसी की मांग की है।
जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की है जब उक्त व्यक्ति द्वारा छोटी-सी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है। आज जब पुलिस आरोपी को उपजिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाई तो लोगों ने उसे घेर लिया उसकी पिटाई कर दी जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया और ले गई।
प्रदर्शकारियों ने पुलिस व प्रशासन से पीड़ित बच्ची के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है।


