spot_img

Jammu: जम्मू से 3025 श्रद्धालुओं का 23वां जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

जम्मू: (Jammu) जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से मंगलवार सुबह 23वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस जत्थे में 3025 श्रद्धालु 119 वाहनों में सवार होकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गए।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक 3025 श्रद्धालुओं का 23वां जत्था मंगलवार सुबह जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। 1865 श्रद्धालुओं का काफिला 81 वाहनों में सवार होकर पहलगाम के लिए रवाना हुआ और 1160 श्रद्धालु 38 वाहनों में सवार होकर बालटाल स्थित आधार शिविर के लिए रवाना हुए।

अमरनाथ की पवित्र गुफा 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी। यह यात्रा 31 अगस्त को सम्पन्न होगी।

Explore our articles