spot_img

Jalpaiguri : सड़क हादसे में युवक की मौत

Jalpaiguri: Young Man Dies in Road Accident

जलपाईगुड़ी : (Jalpaiguri) मालबाजार थाना क्षेत्र के डामडिम स्थित धारी झोड़ा इलाकेDhari (Jhora area of ​​Damdim, under the Malbazar police station) में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम पारिजात प्रसून दे (23) (Parijat Prasun Dey (23))है जिसकी नियुक्ति भारतीय नौसेना में होने वाली थी।रविवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के अनुसार, पारिजात उदलाबाड़ी से बाइक पर सवार होकर डामडिम मोड़ के रास्ते अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान धारी झोड़ा कलवर्ट पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया छोटी गाड़ी ने नियंत्रण खोकर उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पारिजात को तुरंत मालबाजार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (Malbazar Super Specialty Hospital) ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मालबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है, लेकिन हादसे के बाद चालक और गाड़ी में मौजूद एक यात्री मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Mumbai : रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने दो दिन में पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई : (Mumbai) रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' (Rani Mukerji-starrer 'Mardaani 3') बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से कदम बढ़ा रही है। फिल्म ने दूसरे...

Explore our articles