
जलपाईगुड़ी : 14 साल की एक किशोरी के गर्भवती होने का मामला शनिवार को सामने आया है। घटना के प्रकाश में आने के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने किशोरी के सहेली के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के राजगंज प्रखंड के बेलाकोबा की है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना डेढ़ माह पूर्व की है, लेकिन डर से किशोरी ने परिजनों को इस बारे में नहीं बताई। बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी सहेली के घर नियमित रूप से टीवी देखने जाया करती थी। आरोप है कि एक रात घर वापस जाते समय जबरन किशोरी के सहेली के पिता पकड़कर पास के एक पेड़ के नीचे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।जिसके बाद इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। जिससे किशोरी डर गई। समय के साथ जब किशोरी की शारीरिक परिवर्तन होने पर उसकी मां को को संदेह हुआ। जांच से पता चलता है कि वह गर्भवती है। उसके बाद पीड़िता ने घर के लोगों को सारी बात बताई। घटना के प्रकाश में आने के बाद किशोरी के परिवार के तरफ से आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत राजगंज थाने मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपित खिरेन राय (50) को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। राजगंज थाने प्रभारी पंकज सरकार ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।


