spot_img

Jalna : जालना में रामनवमी के जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार

जालना : महाराष्ट्र के जालना जिले में रामनवमी के जुलूस में शामिल दो लोगों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि विष्णु सुपारकर का उन दो लोगों से झगड़ा हो गया, जो बृहस्पतिवार की रात बड़ी सड़क इलाके से गुजर रहे रामनवमी के जुलूस का हिस्सा थे।

सदर बाजार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “सुपारकर को चाकू मारा गया और नजदीकी अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चार अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।”

Mumbai : ठाणे में बंद होती कंपनियों के श्रमिकों की आवाज विधानसभा में गूंजी

मुंबई : (Mumbai) ठाणे में बंद कंपनियों में काम करने वाले मज़दूर देश छोड़कर चले गए, सैकड़ों की मौत हो गई, लेकिन उनका बकाया...

Explore our articles