जालौन : (Jalaun) लखनऊ में स्लीपर बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत के बाद जालाैन में आरटीओ विभाग और सतर्क हो गया है। वाहनों के कागजात और फिटनेस की जांच शुरू हो गई है।
एआरटीओ सुरेश कुमार ने शहर की सड़कों पर बसों के परमिट और जरूरी कागजात की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत एआरटीओ की टीम बसों को रोककर उनके कागजात चेक कर रही है और बिना परमिट और जरूरी कागजात वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एआरटीओ स्वयं भी सड़काें पर उतरक वाहनाें की चेकिंग कर रहे हैं। टीम ने बताया कि बिना परमिट और जरूरी कागजात वाली बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने की घटना के बाद भी यह अभियान जारी रहेगा।


