Sunday, October 1, 2023
Homecrime newsJalaun : सख्ती के बाबजूद फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन, परिवहन ने...

Jalaun : सख्ती के बाबजूद फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन, परिवहन ने लगाया डेढ़ लाख का जुर्माना

जालौन : परिवहन विभाग ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसके बाद भी ओवरलोडिगं पर विराम नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान ओवरलोड मिले दो वाहनों पर एआरटीओ ने डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया है।

एआरटीओ विनय पांडेय व राजेश वर्मा ने बंगरा रोड पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने ओवरलोड निकल रहे मौरम से लदे डंपर को पकड़ा। कागजात मांगने पर चालक प्रपत्र नहीं दिखा सका। वहीं, बंगरा की ओर से आ रहे एक ट्रक में मारबल लदी हुई थी। ओवरलोड दोनों वाहनों पर टीम ने एक लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

इस संदर्भ में एआरटीओ विनय पांडेय ने बताया कि ओवरलोडिंग किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

इससे जुडी खबरें

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर