Jalaun : यमुना नदी में डूबे युवक का शव मिला

0
25

जालौन : (Jalaun) कालपी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी में डूबे युवक मुकीम का शव गुरुवार की सुबह खाेेज निकाला गया।

मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि बेटा बुधवार शाम लगभग 4 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लाैटा। परेशान परिजनाें ने कालपी कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच यमुना नदी में मछली पकड़ रहे कुछ लोगों ने शाम करीब साढ़े 7 बजे एक युवक को नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने की बात बताईा। इस जानकारी पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। आज सुबह करीब 10 बजे नदी में डूबे युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

एसआई जितेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।