spot_img

Jakarta (Indonesia) : इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी के खतरे की आशंका नहीं जताई गई

जकार्ता (इंडोनेशिया) : (Jakarta (Indonesia)) इंडोनेशिया (In Indonesia) में आज रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता के भूकंप से धरती तो डोली, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बावजूद सुनामी के खतरे की आशंका नहीं जताई गई है। इंडोनेशिया रिंग ऑफ फायर में स्थित है, जिसे भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि के लिए अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है।

सिंगापुर के अखबार द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर (singapore’s newspaper The Straits Times) के अनुसार अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि 14 जुलाई को पूर्वी इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। पश्चिमी इंडोनेशिया समयानुसार दोपहर 12:49 बजे (सिंगापुर समयानुसार दोपहर 1:49 बजे) आए इस भूकंप का केंद्र पूर्वी मालुकु प्रांत के तुआल शहर से लगभग 177 किलोमीटर पश्चिम में 66 किलोमीटर की गहराई पर था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इंडोनेशिया की भू-भौतिकी एजेंसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी पुष्टि की है। एजेंसी ने साफ किया है कि देश में कहीं से भी किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र (इंडोनेशिया) प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है। इस वजह से इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप आते रहते हैं। यहां टेक्टोनिक प्लेटें टकराने से तीव्र भूकंपीय गतिविधि होती है। “रिंग ऑफ फायर” का (“Ring of Fire”) दायरा जापान से दक्षिण-पूर्व एशिया होते हुए प्रशांत बेसिन तक फैला हुआ है।
हालांकि, जनवरी 2021 में सुलावेसी में आज की तीव्रता से कम क्षमता के आए (6.2 तीव्रता) के भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए। 2018 में सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 2,200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

गूगल में उपलब्ध एक सूचना के अनुसार इस सदी के शुरुआती दशक में 26 दिसंबर, 2004 को 9.1 तीव्रता का भूकंप आया। परिणामस्वरूप हिंद महासागर में सुनामी आई और कई देशों इससे प्रभावित हुए और 230,000 लोग मारे गए।

Explore our articles