spot_img

Jakarta: इंडोनेशिया में भूकंप से हिली धरती, 6.1 मापी गई तीव्रता

जकार्ता:(Jakarta) इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए (Earthquake tremors were felt in Indonesia)। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (UMSC) के अधिकारियों के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप से धरती हिला। तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर पहले वाले की तीव्रता 6.1 रही। इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।

पहला भूकंप 43 कि.मी. की गहराई पर जबकि, दूसरा 40 कि.मी. की गहराई पर था। भूकंप के कारण अभी तक किसी तरह के जन-धन की हानि की सूचना नहीं है। सनद रहे गुजरे बुधवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी।

Jammu : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

जम्मू : (Jammu) दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर (holy Amarnath Cave Shrine in South Kashmir) की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू...

Explore our articles