जोधपुर : (Jodhpur) जैसलमेर जिले के थइयात गांव (Thaiyat village in Jaisalmer district) के पास में निजी बस में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है। एमजीएच अस्पताल में अब दो लोग वेंंटिलेटर पर है। अस्पताल में उपचाराधीन इमामत नाम के महिला की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। इधर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन के सुपुर्द किया है। अहमदाबाद रैफर किए गए पीर मोहम्मद की इमामत (daughter of Peer Mohammad) है। वह 85 फीसदी तक झुलस गई थी। जबकि युवक लाठी जैसलमेर का ओमाराम भील है।
जैसलमेर जिले में थइयात गांव की सरहद में गत सप्ताह निजी बस में भीषण आग लगने से एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या अब 26 हो गई है। इस हादसे की शिकार होने के बाद महात्मा गांधी अस्पताल (Mahatma Gandhi Hospital) में सबसे पहले इमामत को एमजीएच लाया गया था। 85 फीसदी जलने के कारण शुरू से ही उसकी जान को खतरा बना हुआ था। आखिरकार सोमवार की देर रात इमामत ने अंतिम सांस ली। वहीं उसके पति पीर मोहम्मद का उपचार जारी है। उसे अहमदाबाद रैफर किया गया है। वहीं मंगलवार को लाठी जैसलमेर निवासी ओमाराम भील की भी मौत हो गई। महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर फतेह सिंह (Mahatma Gandhi Hospital Superintendent Dr. Fateh Singh) ने बताया कि दो घायल वेंटिलेटर पर है। 6 घायलों का डॉक्टर और नर्सिंग की स्पेशल टीम के निगरानी में उपचार चल रहा है।


