spot_img

Jaipur: उपराष्ट्रपति धनखड़ आज राजस्थान के प्रवास पर, जयपुर में राज्यपाल ने किया स्वागत

जयपुर:(Jaipur) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। वह सुबह जयपुर पहुंचे। राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने उपराष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति आज जयपुर, करौली और धौलपुर के प्रवास पर हैं। वह 16वीं विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति महावीरजी मंदिर, हिंडौन सिटी करौली जाएंगे। उपराष्ट्रपति धौलपुर मिलिट्री स्कूल का भी दौरा करेंगे।

Explore our articles