spot_img

Jaipur : मौसम शुष्क रहने से फिर चढ़ेगा प्रदेश का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

जयपुर : (Jaipur) पश्चिम विक्षोभ के असर से प्रदेश के शहरों के तापमान में गिरावट आई है। लेकिन पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होते ही रविवार से प्रदेश के पारे में उछाल आने लगेगा। शनिवार को भी प्रदेश के कई शहरों में मौसम बदला नजर आया। प्रदेश में छिटपुट स्थानों को छोड़कर बाकी शहरों में मौसम शुष्क रहा। शनिवार को भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मौसम बदला नजर आया और कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। शनिवार को फलौदी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के तापमान में 1 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पिलानी के दिन के तापमान में सबसे ज्यादा 5 और संगरिया के रात के तापमान में सबसे ज्यादा 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 13 अप्रेल से आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। जैसलमेर क्षेत्र में 15 अप्रेल को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 अप्रेल से हीटवेव का नया स्पैल शुरू होने की संभावना है। 15-16 अप्रेल को हीटवेव की तीव्रता व क्षेत्र में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 16 अप्रेल को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में हीटवेव व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। शनिवार को राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई, शुक्रवार को सर्वाधिक वर्षा बहादुरपुर अलवर में 29.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 08 से 80 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

जयपुर का पारा गिरा, अब चढ़ेगा

जयपुर के पारे में शनिवार को गिरावट दर्ज की गई। जयपुर के हल्के बादल नजर आए और मध्यम गति की हवाएं चली। जयपुर के दिन के तापमान में 2.8 और न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles