spot_img

Jaipur: जयपुर में कांग्रेस की प्रतीकात्मक ‘भारत जोड़ो’ पदयात्रा, मुख्यमंत्री गहलोत भी शामिल हुए

Jaipur

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
जयपुर:(Jaipur)
सत्तारूढ़ कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (first Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru)की जयंती पर सोमवार जयपुर में प्रतीकात्मक “भारत जोड़ो पदयात्रा” निकाली। यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए।

यह यात्रा जयपुर में त्रिपोलिया गेट से राम निवास गार्डन तक निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री गहलोत के साथ मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व अनेक विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पहले गहलोत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गहलोत ने पंडित नेहरू को कुशल राजनेता व महान विचारक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गहलोत ने ट्वीट किया, “पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान विचारक, दूरदृष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। उन्होंने ही आईआईटी, आईआईएम, आईसीएआर, इन्कोस्पार (ISRO) जैसे आधुनिक शिक्षा के मन्दिरों की नींव रखी, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया। ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बिजलीघरों, भाखड़ा नांगल जैसे बांधों का निर्माण किया।” उन्होंने लिखा, “आज का आधुनिक भारत उन्हीं के सपनों और प्रयासों का मूर्त रूप है।”

Explore our articles