spot_img

Jaipur : राज्य के सात विश्वविद्यालयों को हायर टेक्निकल क्वालिटी इम्प्रूवमेंट स्कीम के तहत मिलेगी वित्तीय सहायता

जयपुर : राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के सात विश्वविद्यालयों को राजस्थान हायर टेक्निकल क्वालिटी इम्प्रूवमेंट स्कीम के अंतर्गत अनुदान राशि देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

इसके तहत हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (जयपुर), जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जोधपुर), एम.बी.एम. विश्वविद्यालय (जोधपुर), महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (बीकानेर) तथा राजस्थान विश्वविद्यालय (जयपुर) के लिए 2-2 करोड़ रुपये, गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (बांसवाड़ा) के लिए 1.31 करोड़ रुपये तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय (सीकर) के लिए 35 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से विश्वविद्यालयों में आवश्यक संसाधन तथा उपकरणों की खरीद की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक तथा प्रशासनिक कार्यों में सुगमता होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में प्रदेश के विश्वविद्यालयों के लिए राजस्थान हायर टेक्निकल क्वालिटी इम्प्रूवमेंट स्कीम के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी।

Bengaluru : आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा, “हम यहां दबदबा बनाने आए हैं”

बेंगलुरु : (Bengaluru) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा (Royal Challengers Bengaluru wicketkeeper-batter Jitesh Sharma) ने साफ कर दिया है कि टीम का...

Explore our articles