spot_img

Jaipur : संजय पांडे आत्महत्या का मामला: परिजनों की मांग, आरोपितों की जब तक नहीं होगी नहीं लेंगे शव

जयपुर : कानोता थाना इलाके में संजय पांडे की आत्महत्या का मामले में फिलहाल एसएमएस अस्पताल स्थित मोर्चरी के बाहर परिजन धरने पर बैठे है। साथ ही एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों व भाजपा नेताओं के कई बार वार्ता की, लेकिन समझाइश के प्रयास विफल रहें।

दो दिन से परिजनों की ओर से धरना प्रदर्शन कर मांग कर रहे है कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे संजय के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे और शव को नहीं लेंगे। शनिवार को राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी व अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और साथ ही धरने पर सर्वसमाज के लोग बैठे है।

राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। अपराधियों का इतना खौफ है कि संजय पांडे जैसे लोगों को आत्महत्या करनी पड़ रहीं है। जिनका घर परिवार अब बेघर हो चुका है। संजय पांडे के दोषियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जब तक संजय पांडे के परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा। वह उनके साथ खड़े रहेंगे और सरकार से लड़ाई लड़ेंगे।

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को संजय पांडे ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मरने के बाद पुलिस को उसके मोबाइल से दो ऑडियो मिले। जिसमें संजय बोल रहा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार शब्बीर है। शब्बीर ने अतीक की मौत के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया। उसका बकाया पेमेंट नहीं दिया। इसके अलावा कई आरोप लगाए है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles