जयपुर:(Jaipur) गोपालपुरा मोड स्थित जयपुर के प्रसिद्ध भण्डारी अस्पताल में रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सेंटर का उद्घाटन विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह (Rajendra Singh) राठौड़, विधायक अशोक लाहोटी और जगदीश चन्द्र कातिल ने किया।
अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग के निदेशक एवं वरिष्ट हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव गुप्ता एवं डॉ. अंकुर गुप्ता द्वारा बताया गया कि राजस्थान में पहली बार ऐसा रोबोटिक नी (घुटना) रिप्लेसमेंट शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि जोड़ों की समस्या के लिए घुटना बदलने की सर्जरी एक सामान्य उपचार है। अब तक हो रही टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सफलता दर 90-95 प्रतिशत है। रोबोटिक तकनीक के साथ सफलता की दर 99 प्रतिशत तक है। रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट दुनिया भर में एक नवीनतम और उन्नत तकनीक है। भारत और विदेशों के कई बड़े सेंटर रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी कर रहे हैं।
रोबोटिक तकनीक के अन्य फायदे हैं-
छोटा चीरा लगने से कम दर्द, हड्डी का कम नुकसान, रक्त की कम हानि जोड़ का एलाइनमेंट प्राकृतिक जोड़ जैसा होता है। सर्जरी के कुछ घंटों के भीतर मरीज चलने लग जाता है। पारंपरिक तकनीक की तुलना में रिकवरी का समय बहुत कम समय लगता है। रोबोटिक तकनीक से मरीजों की घुटने के ऑपरेशन के बाद दैनिक दिनचर्या के कामकाज में पूर्व जैसी स्फूर्ति महसूस होगी। सर्जरी के बाद संपूर्ण रूप से घुटने की तकलीफ का निवारण होता है। सभी लाभों को देखते हुए हमारे शहर जयपुर में ही इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मरीजों को मिलेगा और उन्हें दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई आदि बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस मशीन की कीमत तीन से चार करोड़ रुपये है।


