spot_img

JAIPUR : बैंक में बंदूक दिखाकर पांच लाख रुपये से अधिक की लूट

जयपुर : राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ कस्बे में सोमवार को एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने बैंक में घुसकर बंदूक के बल पर 5.23 लाख रुपये लूट लिये।

पुलिस के अनुसार, घटना आज दोपहर किशनगढ़ के आदर्श सहकारी बैंक में उस समय हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति अपना चेहरा ढंककर बैंक में घुसा और बैंक कैशियर से नकदी भर बैग छीनकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस उपाधीक्षक (किशनगढ़) लोकेंद्र दादरवाल ने कहा, “बैंक अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि बंदूक की नोक पर एक नकाबपोश व्यक्ति द्वारा 5.23 लाख रुपये लूट लिए गए। बैंक के बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। बैंक के अंदर लगे कैमरे में कुछ वीडियो कैद हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि लूट के वक्त बैंक के तीन अधिकारी अंदर मौजूद थे। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Explore our articles