spot_img

Jaipur : राजस्थान के दौसा में सड़क हादसा, खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत

जयपुर : (Jaipur) राजस्थान के दौसा जिले (accident in Dausa district of Rajasthan) में बुधवार तड़के करीब चार बजे भीषण सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दौसा-मनोहपुर रोड पर बापी के पास एक कंटेनर और यात्री पिकअप की जोरदार भिड़ंत में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला श्रद्धालु ने जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी उत्तर प्रदेश के कासगंज (Etah) के रहने वाले हैं। यह लोग खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार (Dausa District Collector Devendra Kumar) ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बापी के पास हुए एक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। नौ लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है और तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह दुर्घटना एक यात्री पिकअप और कंटेनर के बीच हुई है।

दौसा पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु खाटूश्याम और सालासर (Khatushyam and Salasar) दर्शन के बाद उत्तर प्रदेश अपने घर जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंटेनर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें दस की मौत दौसा में हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। हादसे में सात बच्चे और चार महिलाओं की मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह लोग असरौली (एटा) उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) हैं। चार मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सीमा (23) पत्नी मनोज, मनोज (25) पुत्र लाखन, नैतिक (8) पुत्र सौरभ, प्रियंका पत्नी लाखन, रीता (26) पत्नी सौरभ, लक्ष्य (7) पुत्र सौरभ, नीरज (20) पत्नी जशवंत राजपूत, सौरभ (26) पुत्र खूबकरण राजपूत, सौरभ (32) पुत्र ज्ञान सिंह राजपूत गंभीर घायल हुए हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया है। साथ ही चार मामूली घायलों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने पीड़ित परिजनों से संपर्क कर उन्हें सहायता राशि और जरूरी मदद का आश्वासन दिया है।

Explore our articles